चीन का चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम

कार्यक्रम प्रतीक चिन्ह

चीनी चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम (Chinese Lunar Exploration Program) चांग ई कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है। यह चीनी चंद्र देवी चांग ई के नाम पर है। यह चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन द्वारा संचालित रोबोट चंद्र मिशन की श्रृंखला है। [1][2]

कार्यक्रम की संरचना

चीनी चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीन मुख्य परिचालन चरणों में बांटा गया है। प्रत्येक भविष्य मिशन के लिए तैयारी करने में एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक के रूप में सेवारत रहेगा।

चरण 1: कक्षीय मिशन

पहले चरण में दो चंद्र आर्बिटर के प्रक्षेपण किया गया। और अब यह प्रभावी ढंग से पूरा हो गया है।

चरण 2: लैंडर/रोवर्स

दूसरा चरण चल रहां है। और इसमें चंद्रमा पर लैंडिंग और चंद्र रोवर्स की तैनाती करने में सक्षम अंतरिक्ष यान को शामिल किया गया।

चरण 3: नमूना वापसी

अंतिम चरण में एक चंद्र नमूना वापसी मिशन आवश्यक होगा।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ