झाबुआ

झाबुआ
Jhabua
King Jhabbu Bhil was the founder of Jhabua State
झाबुआ is located in मध्य प्रदेश
झाबुआ
झाबुआ
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 22°46′N 74°36′E / 22.77°N 74.60°E / 22.77; 74.60निर्देशांक: 22°46′N 74°36′E / 22.77°N 74.60°E / 22.77; 74.60
देश भारत
प्रान्तमध्य प्रदेश
ज़िलाझाबुआ ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल35,753
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

झाबुआ (Jhabua) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के झाबुआ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]। झाबुआ के स्थानीय भील राजा झब्बू भील के नाम के आधार पर इस शहर का नाम झाबुआ हुआ [3][4]

मध्य प्रदेश का झाबुआ जिला भील जनजाति का घर है, जिन्हें 'भारत के बहादुर धनुष पुरुष' भी कहा जाता है। उत्तर में माही और दक्षिण में नर्मदा नदियों के प्रवाह के बीच की भूमि का टुकड़ा इस जनजाति के सांस्कृतिक केंद्र का प्रतीक है; झाबुआ. यह इंदौर से 150 किमी दूर है, इंदौर से इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर बसों द्वारा नियमित कनेक्टिविटी है। निकटतम रेलवे स्टेशन दिल्ली-मुंबई लाइन पर मेघनगर (एमजीएन) है, जो झाबुआ से 15 किमी दूर है।[5]

विवरण

झाबुआ बहादुरसागर नामक झील के किनारे स्थित है। झील के उत्तरी किनारे पर स्थित राजा का महल मिट्टी की दीवार से घिरा है। समुद्र की सतह से इसकी ऊँचाई १,१७१ फुट है। झाबुआ भूतपूर्व मध्य भारत में एक राज्य (रियासत) भी था। इसका क्षेत्रफल १,३३६ वर्ग मील था। अनस यहाँ की प्रमुख नदी है। माही नदी के आसपास के भाग में कृषि होती थी। यहाँ का 'घाटा' कहलानेवाला पर्वतीय भाग अनुपजाऊ है। मक्का, धान, चना, गेहूँ, ज्वार, कपास यहाँ की प्रमुख उपज हैं।

इतिहास

पहले झाबुआ वनांचल पांच भागों में विभाजित था जिसका सबसे बड़ा भाग भगोर रियासत थी झाबुआ में प्रथम भील राजा कसुमर थे जिनकी पूजा की जाती है।

  • राजा शुक भील - 1300ई▪ मे झाबुआ पर भील राजा शुक भील का शासन रहा। शुक भील और धोलिया राजपूतो के संबंध अच्छे थे। राजा शुक़ भील ने धोलिया राजपूत सरदार के साथ मिलकर गुजरात के राजा को परास्त कर दिया , तब दिल्ली के बादशाह ने भील राजा के खिलाफ युद्ध छेड़ा। [6]
  • राजा झब्बू भील - झाबुआ का नामकरण भील राजा झब्बु भील के नाम के आधार पर किया गया है ।

आवागमन

  • वायु मार्ग - इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानक्षेत्र यहां का नजदीकी एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट देश के अनेक बड़ों शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा है। इंदौर यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर है।
  • रेल मार्ग - मेघनगर रेलवे स्टेशन झाबुआ का नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन है। देश के अनेक बड़े शहरों से यह रेलवे स्टेशन जुड़ा हुआ है। इसके अलावा रतलाम, दाहोद रेलवे स्टेशन भी नजदीक ही है।
  • सड़क मार्ग - राष्ट्रीय राजमार्ग 47 झबुआ को अन्य शहरों से जोड़ता है। मध्य प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों के अनेक शहरों से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं।

जनसंख्या

2024 में झाबुआ नगर पालिका की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या लगभग 49,000 है। भारत की जनगणना 2011 की रिपोर्ट के अनुसार, झाबुआ नगर पालिका की जनसंख्या 35,753 है, जिसमें 18,375 पुरुष हैं, जबकि 17,378 महिलाएं हैं। [8]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ