विजय कुमार सारस्वत

विजय कुमार सारस्वत
विजय कुमार सारस्वत
जन्म 25 मई 1949
ग्वालियर
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा इंजीनियरी-निष्णात, पी एच.डी.
कार्यकाल 1972 – आजतक
धर्म हिन्दू धर्म
पुरस्कार पद्मश्री  : 1998,पद्म भूषण :2013

विजय कुमार सारस्वत भारतीय वैज्ञानिक है। सारस्वत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में महाप्रबंधक के रूप में और रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार के सेवा की और वर्ष 2013 में सेवा निवृत्त हो गए। वर्तमान में नीति आयोग के सदस्य हैं।[1]

जन्म

सारस्वत का जन्म 25 मई 1949 को भारत के ग्वालियर नगर में मारवाड़ी ब्राह्मण परिवार में हुआ।

शिक्षा

  • माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी & साइंस, ग्वालियर से स्नातक की उपाधि।
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस (IISc) बैंगलोर से एम टेक।
  • उस्मानिया यूनिवर्सिटी से प्रोपल्शन इंजीनियरिंग में पीएच. डी. की उपाधि पाप्त की।[1]

व्यवसाय

वर्ष 1972 में सारस्वत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक रूप में नियुक्त हुए बाद में इसके महाप्रबंधक और रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त हुए। वर्तमान में नीति आयोग के सदस्य हैं।

पुरस्कार

  • 1998:राष्ट्रीय वैमानिकी पुरस्कार
  • 1998:पद्म श्री [1]
  • 2009:जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
  • 2011:विक्रम साराभाई भारतीय विज्ञान कांग्रेस से मेमोरियल पुरस्कार
  • 2011: आंध्र प्रदेश विज्ञान कांग्रेस द्वारा श्री वाई नयुदम्मा मेमोरियल गोल्ड मेडल
  • 2011:भारत के एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी की ओर से आर्यभट्ट अवार्ड
  • 2013:पद्म भूषण [1], [1]
  • रामकृष्ण-विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार[1]

आभार सूची

  • पृथ्वी , धनुष और प्रहार मिसाइल
  • अग्नि -5 मिसाइल [1]

उल्लेखनीय सदस्यता

  • 2007: इंटरनेशनल इंजीनियरिंग अकादमी, रूस अकादमी के सदस्य के रूप में चुने गए और उसे शिक्षाविद के रूप में सम्मानित
  • दहन संस्थान (भारत ) और दहन के आजीवन सदस्य के लिए अध्यक्ष

सन्दर्भ

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जनवरी 2017.