ओडिन

जॉर्ज वॉन रोसेन द्वारा कल्पना (1886) के अनुसार ओडिन

ओडिन (Odin;[1] Old Norse: Óðinn) जर्मनिक पेगम मत में व्यापक रूप से पूज्य देवता हैं। नॉर्स पौराणिक कथाओं में उनके बारे में सबसे अधिक चर्चा उनके ज्ञान, उपचार, मृत्यु, राजसीपन, युद्ध, जीत, जादू-टोना, कविता, उन्माद और रूनी वर्णमाला आदि से जोड़ने वाली कहानियाँ हैं। इन कथाओं में उन्हें देवी फ्रिग के पति के रूप में दिखाया गया है। जर्मनिक पौराणिक कथाओं और पेगन मत में इन्हें वोडेन, पुरानी सैक्सन कथाओं में ऊडेन, पुरानी डच में वूडन, पुरानी फ़्रीशियाई में वेडा और पुरानी कुलीन जर्मन में वूटन के नाम से जाने जाते थे। ये सभी शब्द पुरानी जर्मन के शब्द *वोडानाज़ (*Wōðanaz) से व्युत्पन्न हैं जिनका अर्थ 'उन्माद का स्वामि' या "आविष्ट लोगों के नेता" होता है।

नाम

मूल व्युत्पत्ति

पुरानी नॉर्स थियोनिम ऑडिन (ᚢᚦᛁᚾ)[2] अन्य जर्मन नामों का सजातीय शब्द है जिसमें पुरानी अंग्रेज़ी का शब्द Wōden (वोडेन), पुरानी सैक्सन भाषा में Wōdan (वोडन), पुरानी डच में Wuodan (वौडन) और पुरानी हाई जर्मन में Wuotan (वौतन; पुरानी बोआरिश्च Wûtan / वूतन) शामिल हैं।[3][4] ये सभी पुरानी जर्मन में पुल्लिंग थियोनिम *Wōðanaz अथवा *Wōdunaz (वोडानाज़ अथवा वोडुनाज़) से व्युत्पन्न हैं।[5] जिसका हिन्दी में अनुवाद 'उन्माद के स्वामी',[6] अथवा 'आविष्ट लोगों के नेता',[7] के रूप में होते हैं। वोडानाज़ पुरानी जर्मन विशेषण *wōðaz (वोडाज़) से बना है जो आविष्ट, प्रेरित, प्रलापशील और उग्र जैसे अर्थ वाला शब्द है। इसमें लगे प्रत्यय *-naz (-नाज़) का अभिप्राय 'का स्वामि' से जुड़ा होता है।[6]

सन्दर्भ

  1. "Odin" Archived 2018-04-21 at the वेबैक मशीन. रैंडम हाउस वेबस्टर का अनब्रिड्ज्ड शब्दकोश.
  2. Schulte, Michael (2006), "The transformation of the older fuþark: Number magic, runographic or linguistic principles?", Arkiv för nordisk filologi, 121, पपृ॰ 41–74
  3. Ernst Anton Quitzmann, Die heidnische Religion der Baiwaren, ISBN 978-5877606241, 1901
  4. W.J.J. Pijnenburg (1980), Bijdrage tot de etymologie van het oudste Nederlands, Eindhoven, hoofdstuk 7 'Dinsdag – Woensdag'
  5. de Vaan, Michiel (2018). Etymological Dictionary of Latin and the other Italic Languages (अंग्रेज़ी में). Brill. पृ॰ 656. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-90-04-16797-1.
  6. West 2007, पृ॰ 137.
  7. Lindow 2001, पृ॰ 28.

बाहरी कड़ियाँ